विश्व हिंदी दिवस 2021, यह राष्ट्रीय हिंदी दिवस से अलग कैसे है?

0

MBNSNEWS| विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है| 1975 में आज ही के दिन पहला हिंदी दिवस सम्मेलन हुआ था| हिंदी दिवस को राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर मनाया जाता है|
विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को कहां मनाया जाता है वहीं राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है|

यह एक दूसरे से अलग कैसे है?

बहुत से लोग राष्ट्रीय हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस के बीच भ्रमित रहते हैं जबकि दोनों ही दिन हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए केन्द्रित रहते हैं मगर इनका इतिहास और फ्रेमवर्क एकदम अलग है| राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है| इस दिन 1949 में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाया गया था| यह हिंदी भाषा के सबसे बड़े समर्थकों में से एक राजेंद्र सिन्‍हा की जयंती के दिन मनाया जाता है|

हिंदी भाषा को अपना नाम फारसी शब्द, ‘हिंद’ से मिला है, जिसका अर्थ है ‘सिंधु की भूमि’| हिंदी भाषा भारत, नेपाल, त्रिनिदाद और टोबैगो, गुयाना और मॉरिशस सहित दुनिया भर के अलग-अलग देशों में बोली जाती है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here