माता-पिता के झगड़े से बच्चों पर क्या असर पड़ता है ?

0

 

ज्यादातर अभिभावक बच्चों के सामने झगडते समय ये जरा भी नही सोखते, कि इससे उसे उनके बच्चें को कितना नुकसान पहुंचता है। पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक जब बढ़कर झगडे का रूप ले ले, तो उनकी इस लड़ाई का शिकार सबसे पहले बच्चे बनते हैं। लेकिन बता दें, कि बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए घर का माहौल सही

होना बहुत जरूरी है।

तो आइये जानते है, कि माता-पिता के झगड़े से बच्चो पर क्या असर पड़ता है, और इससे बचने के लिए पैरेंट्स क्या कर सकते है।

1} डिप्रेशन में आना :-

माता-पिता के अक्सर झगड़ा करने के कारण बच्चे डिप्रेशन में आ जाते हैं। झगड़ालू पैरेंट्स के बीच जो बच्चे का पल रहते है उनके साथ लड़ाई-झगडे के कारण उन्हें खुशनुमा माहौल नही मिलता। इसी कारणे बच्चे डिप्रेशन का शिकार को ही जाते हैं।

2} कैरियर पे फोकस ना कर पाना :- 

माता-पिता के झगड़े के कारण के वजह से बच्चें अपने कैरियर व पढाई मे ध्यान नहीं दे पाते । लड़ाई-झगड़े के वजह से एकाग्रता नहीं कर पाते और उनका भविष्य बिगड जाता है। और कही न कही गलत कदम उड़ाने में भी मजबूर हो जाते है।

3} इज्जत न करना :-

जो बच्चे शुरू से ही माता-पिता के बीच झगडा देखते आए हों, बाद वे उनकी इज्जत नही करते। और ऐसे में बहुत जल्द पैरेंट्स से दुर जाने की सोचने लगते है।

4}  मानसिक परेशानी :-

माता पिता की गलतियों की सजा अक्सर बच्चे को ही भुगतनी पड़ती है। बचपन से ही तंग माहौल में रहने से बच्चा मानसिक रूप से कमजोर हो जाता है। उसका दिमाग कमजोर हो जाता है। उनका बचपन चिंता और रोते – धोते ही, निकलता है। तो ऐसे बच्चे पढ़ाई में भी कमजोर हो जाते है।

5} संस्कारों में कमी आना :-

ऐसे बच्चे बहुत जल्दी गलत शब्द, गाली गलौय सीख जाते दें। जब देखते है कि माता-पिता एक दुसरे का सम्मान नही करते, तो वो भी औरों से इज्जत से पेश नही आते।

6} खुद को दोष देना :- 

जब बात – बात पर झगड़े होने लगते हैं, तो बच्चे खुद को दोष देना शुरू कर देते है। उन्हें लगता है कि सबकुछ उनके करण ही हो रहा हैं। बच्चे का खुद को दोष इतना घातक हो जाता है कि इसके कारण कई बार वे घर छोड़कर भी चले जाते है। ऐसे में यह पैरेंट्स की जिम्मेदारी है, कि बच्चे के मन में ऐसी वैसी कोई भावना ना आने दें।

निष्कर्ष:-

बच्चे को करना चाहिए कि, समझदारी दिखाते हुए उनके झगड़े को शांत करा दें, और पेरेंट्स को भी बच्चे के बात समझ कर झगड़े को शांत कर ले और घर के माहौल मे खुशहाली रखें।

 


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here