Site icon MBNS NEWS

आज का दिन चंद्रयान-3 के लिए रहेगा बेहद खास, थमी रहेंगी वैज्ञानिकों की दिल की धड़कनें :

Mbns news रायपुर|| बैंगलोर।

चंद्रयान अब अपने लक्ष्य के बेहद करीब पहुँच चुका है। आने वाले 23 अगस्त को न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया की निगाहें भारत के इस मिशन पर होगी। इस सफल अभियान के साथ ही भारत एक नया इतिहास रच देगा।जाहिर है पिछली गलतियों और भूल से सबक लेकर शुरू हुआ चंद्रयान-3 का यह अभियान भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

वही चंद्रयान-3 आज एक खास ऑपरेशन से गुजरेगा। इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। वह इसकी कक्षा को चंद्रमा की सतह से 100 किमी ऊपर तक कम करने के लिए महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास करेगा। यह युद्धाभ्यास, मिशन के अंतिम लक्ष्य- चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस बारे में अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सेहत सामान्य है। ‘पूरे मिशन के दौरान अंतरिक्ष यान के स्वास्थ्य की लगातार इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) के मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स), बयालू के पास भारतीय डीप स्पेस नेटवर्क (आईडीएसएन) एंटीना बेंगलुरु, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) और जेपीएल डीप स्पेस एंटीना के सहयोग से निगरानी की जा रही है।

वही इससे पहले चंद्रयान 3 चांद के बेहद करीब पहुंच कर वहां से चांद की काफी खूबसूरत तस्वीरें भेजी थी। चांद की सतह पर पहुंच कर चंद्रयान ने बताया कि मैं चंद्रमा की सतह पर पहुंच गया हू। मुझे यहां ग्रेविटी महसूस हो रही है। यह 3006400 किलोमीटर दूर से भेजा था। यह संदेश मिलने के बाद ISRO के साइंटिस्ट काफी खुश हैं। दुनियाभर की नजरें इस मिशन पर टिकी हैं।

Exit mobile version