नई दिल्ली| फेसबुक के मालिक मार्क जकरबर्ग अब 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हो गए हैं| फेसबुक के शेयर बाजार के शेयरों में तेजी आने की वजह से जकरबर्ग 100 अरब डॉलर नेटवर्थ वाले कारोबारियों की सूची में शामिल हो गए है| उन्होंने पहली बार इस सूची में जगह बनाई है| हाल ही में टिकटोक भारत में बैन किया गया है| टिकटोक से प्रतिस्पर्धा से हटने की संभावना को देखते हुए फेसबुक इंक के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं| 100 अरब डॉलर क्लब में 36 साल के मार्क जकरबर्ग, अपने साथी टेक दिग्गजों जेफ बेजोस और बिल गेट्स के साथ इस सूची में शामिल हो गए हैं| जकरबर्ग की फेसबुक इंक में करीब 13 फीसदी हिस्सेदारी है| पांच दिग्गज टेक कंपनियों-ऐपल, एमेजॉन इंक, अल्फाबेट गूगल, फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प की बाजार पूंजी अमेरिका के कुल सकल घरेलू उत्पाद के 30 फीसदी के बराबर हो गया है| यह दो साल में करीब दोगुना हो गया है| इस साल टैंसेन्ट होल्डिंग के सीईओ पोनी मा की संपत्ति 17 अरब डॉलर बढ़कर 55 अरब डॉलर और पिनडुओडुओ इंक के प्रमुख कोलिन हुआंग की संपत्ति 13 अरब डॉलर बढ़कर 32 अरब डॉलर तक पहुंच गई है|
![](/wp-content/uploads/2020/08/CG-Rajiv-Gandhi-Kisan-Nyay-Yojana-2020-21-1.jpg)