MBNS NEWS नई दिल्ली| महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती हुई नज़र आ रही है| वहीं 28 अगस्त को महाराष्ट्र पुलिस के 346 जवान संक्रमित हुए हैं| जबकि पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है| राज्य में कुल 14 हज़ार पुलिसकर्मी कोविड-19 के चपेट में आ चुके हैं और 148 की मौत हो चुकी है| मिली जानकारी के मुताबिक, अभी करीब 2700 केस पॉजिटिव हैं और 11752 रिकवर हो चुके हैं| बढ़ते मरीजों को देखते हुए पुलिस कड़ी करवाई भी कर रही है| मिली जानकारी में जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अबतक लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के जुर्म में 2.43 लाख मामले दर्ज हुए हैं जबकि 34 हजार लोगों पर केस किया गया है| भारत में अबतक करीब 34 लाख केस सामने आ चुके हैं और 61 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है| देश में अभी 7.45 लाख एक्टिव केस हैं|
![](/wp-content/uploads/2020/08/CG-Rajiv-Gandhi-Kisan-Nyay-Yojana-2020-21-1.jpg)