Mbns news रायपुर|| नई दिल्ली।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है. जिसमें ओडिशा और त्रिपुरा में को नए राज्यपाल मिले हैं. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्रीरघुवर दास को ओडिशा और तेलंगाना के नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को राज्यपाल पद पर नियुक्त किया गया है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नियुक्तियां कर के काफी खुशी हो रही है. नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी. रघुवर दास वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. वे 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री थे. इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से बीजेपी नेता हैं।