![298DDD05-89B2-4E68-8F50-D64AA7A309D8](/wp-content/uploads/2023/01/298DDD05-89B2-4E68-8F50-D64AA7A309D8-696x392.jpeg)
MBNS NEWS रायपुर| बुधवार सुबह से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया, रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने के साथ ही साथ ही हल्की बारिश भी हुई। इसके चलते ठंड में बढ़ोतरी हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2 दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा, घना कोहरा के साथ घना कोहरा के साथ कुछ इत्रों में बारिश भी हो सकती। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी इसे ठंड और बढ़ेगी।
मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार व गुरुवार को प्रदेश के सरगुजा, पेंड्रा रोड, जांजगीर, बिलासपुर, कोरबा, कवर्धा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाएगा।बंगाल की खाड़ी से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है।