MBNS NEWS नई दिल्ली| बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने सगंठन में बड़े बदलाव किए हैं| पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री समेत कई बड़े पदों पर नेताओं की जिम्मेदारी सौंपी हैं. बीजेपी द्वारा किए गए संगठनात्मक बदलावों के तहत राम माधव, मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडे को महामंत्री पद से हटा दिया गया है| इन नेताओं की जगह दुष्यंत कुमार गौतम, डी पुरेंदश्वरी, सी टी रवि और तरुण चुग को पार्टी ने नए महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है| वहीं युवा सांसद तेजस्वी सूर्या को बीजेपी युवा मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है| ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के लक्ष्मण, अल्पसंख्य मोर्चा के प्रमुख जमाल सिद्धीकी और लाल सिंह आर्य को एससी मोर्चा के प्रमुख बनाया गया है| समीर ओरांव को एसीटी मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है| राधा मोहन सिंह, मुकुल राय, रेखा वर्मा, अन्नपूर्णा देवी, भारती भेन शियाल, डी के अरुणा, एम चूबा आव, अब्दुल्ला कुट्टी नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं| पार्टी ने 5 राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए हैं| जिनमें अनिल बलूनी, संजय मयूख, डॉ संबित पात्रा, सुधांशु त्रिवेदी और शाहनवाज हुसैन का नाम शामिल है| इनके अलावा पार्टी ने 23 प्रवक्ता भी बनाए हैं, नए प्रवक्ताओं में राजीव चंद्रशेखर, संजू वर्मा, इकबाल सिंह लालपुरा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अपराजिता सारंगी, हिना गवित, गुरुप्रकाश, एम किकोन, नुपुर शर्मा, राजू बिष्ट और के के शर्मा के नाम शामिल हैं| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक वर्चुअल कार्यक्रम में बातचीत की और किसान विधेयक को लेकर विपक्ष के विरोध की आलोचना की| उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से किसानों के बीच जाकर किसान विधेयक पर उनके संदेहों को दूर करने की सलाह दी| उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद से ही ‘किसानों और मजदूरों को उलझे हुए वादे और कानून मिले हैं’, और उनकी सरकार ने बड़े सुधार लाने में अहम योगदान दिया है|
