Site icon MBNS NEWS

असम सीएम ने छत्तीसगढ़ में दिया बड़ा बयान,कहा – दिसंबर में हम कानून बनाने जा रहे है, चाहे हिंदू हो या मुसलमान कोई भी दो शादी नहीं कर पायेगा :

Mbns news रायपुर|| कवर्धा।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। एक तरफ जहां सत्ता में काबिज कांग्रेस एक बार फिर से प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए जोर दे रही है, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा सत्ता पाने के लिए बेताब है। कई नेता और मंत्री भी छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच असम के सीएम हिमन्त बिश्वा शर्मा आज छत्तीसगढ़ के कवर्धा दौरे पर हैं।

सीएम हिमन्त बिश्वा शर्मा ने कहा की एक अकबर आता है तो वो बाद में 100 अकबर को बुलाता है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके अकबर को बाहर करो। सीएम ने आगे कहा कि ये देश हिंदू का देश था, है और रहेगा। कांग्रेस सेकुलरिज्म की बात करती है और हिंदुओ को मरती है। सेकुलरिज्म का मतलब मंदिर को तोड़ कर मस्जिद बनवाना नही है। सेकुलरिज्म का मतलब लव जेहाद नही है। दिसंबर में हम कानून बनाने जा रहे हैं, चाहे हिंदू हो या मुसलमान कोई भी दो शादी नहीं कर पायेगा।

सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस जनता का विकास नहीं चाहती, वो सिर्फ गांधी परिवार का विकास करती है। छत्तीसगढ़ को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो विकास की ओर ले जाते। भूपेश बघेल वो नेतृत्व के लायक नहीं है। भगवा ध्वज का अपना करने वाले के खिलाफ विजय शर्मा मैदान में है। आज अगर अकबर को नही हराया तो ये फिर पूरे प्रदेश में घुसपैठ करवा देंगे।

Exit mobile version