लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने अन्नदाताओ की तोड़ी कमर, सैंकड़ो एकड़ फसल बर्बाद की आशंका, किसान हुए मायूस ……

0
73
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
मौसम में अचानक बदलाव से पककर तैयार हरहुना धान के नुकसान और गुणवत्ता ख़राब होने का किसानो को सता रहा डर
   
मगरलोड :- लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कमरौद, परसवानी, भोथीडीह, ठेकला,बोड़रा सहित अंचल में सैंकड़ो एकड़ मे खड़ी धान की फसल खेत में  बिछ गई है| 
इसमें बहुत बड़े रकबे में अर्ली वैरायटी की हरहुना धान पककर तैयार हो रही फसल का बुरा हाल हो गया है| इस किस्म की फसल में बालियों में दूध भर गया है और फसल तेज हवा के साथ बारिश के कारण खेत में बिछ गई है |अचानक मौसम में हुई इस बदलाव से किसानों को धान फसल बर्बाद होने और इसकी गुणवत्ता समाप्त होने की आशंका है|
देसी किस्म धान हरहुना धान में अब बालियाँ लगने लगी है, लेकिन खराब मौसम ने किसानों के चेहरे पर लकीर खींच दी है| विदित हो कि आए दिन बदली छाने से धान की फसल में बीमारी के चलते कीटनाशक दवाई के छिड़काव से किसान अलग परेशान थे, अब मौसम की दोहरी मार से वे काफी चिंतित है| किसान महेंद्र साहू, चेतन साहू, यवन लाल, नेहरू साहू, बलराम साहू, देवकुमार यादव, घनश्याम, गोरेलाल साहू, गैंद, दुवन साहू, ओमप्रकाश साहू, लोकनाथ साहू, दिनेश साहू ने बताया धान अब पककर तैयार हो गया था, लेकिन अचानक हुई बारिश से पुरी धान की फसल जमीन पर बिछ गयीं है, जिससे काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here